उत्तर प्रदेश

Good News: युवाओं के लिए खुशखबरी, 100 दिन में मिलेगी 20 हजार सरकारी नौकरियों समेत 70 हजार नौकरियां

लखनऊः बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार यूपी के युवाओं को जीत का सबसे बड़ा तोहफा देने जा रही है।. योगी सरकार ने नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने 100 दिनों में युवाओं को 20 हजार सरकारी नौकरियां और 50 हजार रोजगार के अवसर देने की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अगले 5 साल में यूपी में 5 करोड़ लोगों को स्वरोजगार देने का लक्ष्य तय किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम योगी ने दूसरी पारी में बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर देने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है।भर्तियों में ईमानदारी और शुचिता को प्राथमिकता पर रखने का निर्देश दिए हैं। युवाओं को रोजगार मिल सके, इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर स्टार्टअप्स को खोलने के लिए भी निर्देश दिये गये हैं। गौरतलब है कि पिछले कार्यकाल में योगी सरकार ढ़ाई करोड़ रोजगार और 5 लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को दे चुकी है।

योगी सरकार की रोजगार देने की नीतियों से उत्तर प्रदेश नित्य नए आयाम लिखने के साथ रोजगार सेंटर के रूप में विकसित हो रहा है। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देने में सरकार ने पूर्व के कार्यकाल में भी कोई कमी नहीं रखी। स्टार्टअप और औद्योगिक इकाईयों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार दिये। एमएसएमई और ओडीओपी योजना ने युवाओं की प्रतिभा और कौशल को रोजगार में बदलने का काम किया।  कामगारों और श्रमिकों की स्किल मैपिंग के बाद उनको रोजगार भी दिये।

108 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top