उत्तराखंड

अच्छी खबर: CM धामी बोले राज्य में छोटे-मझौले पत्रकारों के साथ नही होगा भेदभाव,,

उत्तराखंड में पत्रकारों के हित के लिए  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सीएम धामी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास में मुलाकात कर पत्रकारों की समस्याओं और मांगों से सीएम को अवगत कराया। जिसपर सीएम ने तत्काल कार्रवाई कर कड़े निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने कहा कि प्रदेश के छोटे और मझोले समाचार पत्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। सोशल मीडिया वेबपोर्टल के पत्रकारों को विभाग भेदभाव पूर्ण दृष्टि से देख रहा है, उनको मान्यता के जो मानक अपनाए गए हैं किसी भी दशा में उचित नहीं है । जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की प्रदेश के छोटे और मझौले समाचार पत्रों व वेब पोर्टल के साथ कोई भी किसी भी तरीके का भेदभाव नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय

इस दौरान यूनियन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया सूचना विभाग द्वारा बनाई गई प्रेस मान्यता नियमावली सरकार विरोधी हैं। पत्रकारों और सरकार के बीच में एक खाई खोदने का काम किया जा रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और महानिदेशक सूचना को तलब करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय

 

1 Comment

1 Comment

  1. mitolyn official

    January 28, 2026 at 2:18 AM

    **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top