उत्तराखंड

पूर्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र मोघा ने मेयर पद की प्रबल दावेदारी की पेश

देहरादून। ऋषिकेश नगर निगम की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के बाद एक-एक कर मेयर पद के दावेदार अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं,इसी कड़ी में भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वाले सुरेन्द्र मोघा ने शहरी विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प; सूचना मुख्यालय में DG बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण

ऋषिकेश नगर निगम की मेयर सीट के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वाले सुरेन्द्र मोघा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हरिद्वार रोड से होते हुए बैराज कालोनी स्थित शहरी विकास मंत्री के कैंप कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मंत्री का स्वागत और अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया, सुरेन्द्र मोघा भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं और उनको भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी होने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, सुरेन्द्र मोघा ने कहा कि वे पिछले 35 वर्षों से भाजपा के लिए तन मन धन से काम करते आ रहे हैं, संगठन ने भी उनको सिरआंखों पर बैठाया है, मोघा ने कहा कि मैं संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुका हूं। इसके साथ पूर्व में त्रिवेंद्र सरकार में भी मुझे राज्य मंत्री बनाया गया था, मोघा ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ संगठन का कार्य किया है निश्चित ही संगठन उनको अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के तराने

The Latest

To Top