उत्तराखंड

रुड़की ईदगाह में दंगल का भव्य आयोजन, पूर्व मेयर ने किया उद्घाटन

हरिद्वार। जनपद के रुड़की शहर मे ईद के पावन अवसर पर ईदगाह मैदान में मंगलवार को आयोजित विशाल दंगल का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब समाज स्वस्थ और सक्रिय हो। उन्होंने कहा कि आज के युवा खेलों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं और दंगल जैसे खेल उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देते हैं।
दंगल का संचालन इरशाद पहलवान और मासूम पहलवान ने किया। इस दौरान भालू पहलवान, राजू पहलवान, संजय पहलवान, इमरान पहलवान और सोनू भाई ने अपनी कुश्ती कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कलीम खान, पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम, सभासद मोहम्मद जीशान, फुरकान आलम, मुमताज अहमद उर्फ़ लूसा, कोच मनीराज, अब्दुल गफ्फार और साजिद कुरैशी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर का किया लोकार्पण, भिक्षावृत्ति और बालश्रम से बच्चों को नई दिशा

The Latest

To Top