उत्तराखंड

Forestry Day : पेडों पर चली जो आरी तो मनुष्य जीवन पर कष्ट होंगे भारी, मेयर ने पौध रोपण कर दिया संदेश,,,

ऋषिकेश। विश्व वानिकी दिवस पर महापौर अनिता ममगाई ने जंगलात बैरियर पर वन्यकर्मियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस दौरान विभिन्न फलदार एवं औषधीय पौधे रोंपें गये।

सोमवार की दोपहर विश्व वानिकी दिवस पर महापौर की अगुवाई में चले पौधारोपण कार्यक्रम में मौजूद उपस्थिति ने वनों को बचाने के लिए सजग प्रहरी के तौर पर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि पौधे लगाने में तो सरकारी व सामाजिक संगठन तत्परता दिखा रहे हैं, लेकिन इन पौधों के संरक्षण करने वाले हाथ कमजोर पड़ गए हैं। यही वजह है कि हर साल रोपित होने वाले करीब 60 फीसदी पौधे तो अपने जीवन का पहला चक्र भी पार नहीं कर पाते और दम तोड़ देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतीक कालिया बने भाजपा के नए जिला महामंत्री, संगठन में बढ़ा जोश

इसी वजह से आबोहवा में सुधार नहीं आ रहा है। महापौर ने कहा कि लोगों की लापरवाही से हर वर्ष जंगल धधक उठते हैं जिससे वनों की क्षति के साथ साथ वन्य जीवों का जीवन भी खतरे में आ जाता है।इसके प्रति सचेत होने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  DM देहरादून सविन बंसल का सख्त फरमान – बजट का इंतजार नहीं, तुरंत बनेगी आपदा राहत व्यवस्था

वानिकी दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाकर प्रत्येक भारतीय को जोड़ने पर जोर देेेते हुए महापौर ममगाई ने कहा कि जंगल वस्तुतः एक ऐसा जीवित समुदाय होता है जिसमें विभिन्ना प्रकार के जीव-जंतु, पेड़-पौधे, कीट-पतंगे एक-दूसरे पर निर्भर होकर अपना जीवन बिताते हैं।

किंतु पिछले कुछ दशकों में जिस तरह से मनुष्य ने अपने लालच की पूर्ति के लिए जंगलों का वध करना शुरू किया है, उससे जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वॉर्मिंग, ग्लेशियर का पिघलना जैसी विकट समस्याएं शुरू हुई हैं। अगर हमने अभी भी ध्यान नहीं दिया आने वाले कुछ दशकों में प्रकृति तो रहेगी किंतु मनुष्य का अस्तित्व खतरे में आ जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून DM सविन बंसल की जनसुनवाई में 144 शिकायतें दर्ज, मौके पर ही कई मामलों का समाधान

इस दौरान पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, रामपाल (वन दरोगा), दीपक सिंह (वन बीट अधिकारी), सुनीता (वन बीट अधिकारी), सुनील अनुराग उपस्थित रहे।

SGRRU Classified Ad
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top