देश

तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रैक्टर में भीषण भिडंत, 4 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल,,

सोनीपत: सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने आगे चल रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर घायल हो गए है। हादसा गन्नौर थाना क्षेत्र के गढ़ी कला गांव के फ्लाईओवर पर हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हाईवे पर गढ़ी कला गांव के पास एक हादसा हुआ है। हादसे में पिकअप में सवार तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में कुल 10 लोग सवार थे। इसमें से चार की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलने के बाद गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से पिकअप में फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास किया लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को खानपुर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।  मामले की जांच जारी है। फिलहाल शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस जुटी हुई है।

 

SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad
95 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top