उत्तराखंड

उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग, दहशत,,

उत्तरकाशीः  उत्तराखंड के उत्‍तरकाशी से बड़ी खबर आ रही है। यहां अभी-अभी रविवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों में जिससे दहशत देखने को मिल रही है। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल कर भागे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

बताया जा रहा है कि पहला भूकंप दोपहर 12.37 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है। वहीं दूसरा झटका 12.54 बजे दूसरा झटका महसूस हुआ, जो कि हल्‍का था।भूकंप के झटके उत्‍तरकाशी सहित जिला मुख्यालय, भटवाड़ी, डुंडा, गंगोत्री, चिन्यालीसौड़ और यमुना घाटी में भी महसूस हुए।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

बताया जा रहा है कि प्रदेश का उत्तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। भूगर्भीय दृष्टि से संवेदनशील उत्‍तरकाशी भूकंप के जोन 4 व 5 में स्थित है। हालांकि आज आए झटके काफी हल्के थे। अभी कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

121 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top