उत्तराखंड

वजह:कल से नहीं कर पाएंगे ऋषिकेश में राफ्टिंग। वजह भी जान‌ लीजिए

ऋषिकेश। ऋषिकेश में आज रिवर राफ्टिंग का आखिरी दिन है। एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन नहीं होगा। जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद रहेगा। एक सितंबर से गंगा में दोबारा राफ्टिंग शुरू कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बापू ग्राम की चौखट पर सियासी टकराव: हरीश रावत ने सरकार को घेरा, घर-जमीन बचाने के आंदोलन में उतरे

पहाड़ो पर बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है। नदी के जलस्तर को देखते हुए 30 जून तक कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद कर दिया जाता है। राफ्टिंग के शौकीनों के लिए आज 30 जून मात्र एक दिन का समय शेष है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में सांस्कृतिक सप्ताह का भव्य समापन, छात्रों की प्रतिभा ने बिखेरी रचनात्मक चमक

गंगा नदी रिवर राफ्टिंग समिति के साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा। 30 जून तक ही गंगा में राफ्टिंग का संचालन होगा। बरसात सीजन के कारण जुलाई और अगस्त में इसका संचालन बंद रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली विभाग की लापरवाही से शिवलोक कॉलोनी फेस-2 अंधेरे में डूबी, ट्रांसफार्मर का फेस उड़ने से कई घरों की बिजली ठप

The Latest

To Top