उत्तराखंड

नगर निगम की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिलाधिकारी की शीघ्र कार्रवाई

मातहतों को मसूरी डायवर्जन एवं तरला नागल में निगम की जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जिलाधिकारी सोनिका के नेतृत्व में अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों पर प्राप्त हो रही शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान लेते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किये जाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

इसी क्रम में जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी डायवर्जन एवं तरला नागल क्षेत्र में नगर निगम की भूमि पर पुस्ता बनाकर अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण करते हुए नगर निगम के अधिकारियों एवं तहसीलदार सदर को अवैध रूप से अतिक्रमित की गई भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

जिलाधिकारी द्वारा राजस्व एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करें साथ ही नगर निगम के अधिकारियों समस्त नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भूमि को चिन्हित करते हुए भूमि का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर सहित नगर निगम एंव राजस्व के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

The Latest

To Top