उत्तराखंड

ऋषिकेश में ‘डर्टी गेम’ का पर्दाफाश: प्रॉपर्टी डीलरों पर संगीन धाराएं, पुलिस का शिकंजा कसना शुरू, एक गिरफ्तार

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में लंबे समय से चल रहे एक कथित ‘हवस के नेटवर्क’ का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के अनुसार, एक महिला की शिकायत पर तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में एक आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि वर्ष 2021 से उसे लगातार डराकर, धमकाकर और ब्लैकमेल कर अलग-अलग होटलों और फार्महाउसों में ले जाकर दुष्कर्म किया जाता रहा। आरोप है कि आरोपियों ने महिला की पारिवारिक स्थिति और उसके पिता की गंभीर बीमारी का फायदा उठाते हुए उसे मानसिक दबाव में रखा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी की निगरानी में क्रॉप कटिंग, सीडीओ ने पारदर्शिता पर कसा शिकंजा

 

ब्लैकमेल, नशीला पदार्थ और धमकियों का जाल

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला को पहले विश्वास में लिया और फिर धमकियों व आपत्तिजनक फोटो के जरिए उसे अपने जाल में फंसा लिया। कई बार उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने के आरोप भी सामने आए हैं। विरोध करने पर महिला को उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी।

 

पति की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने अपने पति पर भी आरोप लगाया है कि उसने कई बार उसकी शिकायतों को नजरअंदाज किया। इस एंगल पर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है कि कहीं पूरे नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून तैयार, पीएम दौरे से पहले व्यवस्थाओं की सख्त पड़ताल

 

लंबे समय से चल रहा था खेल

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कोई एक-दो घटनाओं का मामला नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहा सुनियोजित शोषण का मामला हो सकता है। इसमें और बड़े नाम सामने आने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

 

सख्त धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376 (दुष्कर्म), 342 (ग़लत तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी कुशाग्र शर्मा उर्फ रोमी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून तैयार, पीएम दौरे से पहले व्यवस्थाओं की सख्त पड़ताल

 

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “मामला बेहद गंभीर है। हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। यदि इस प्रकरण में अन्य लोग भी शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

 

इस पूरे मामले ने ऋषिकेश में रियल एस्टेट कारोबार की आड़ में चल रहे कथित काले खेल पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

The Latest

To Top