उत्तराखंड

देहरादून- बारिश के दौरान बह गई दो मासूम बहने, एक का शव बरामद, दूसरी लापता…

देहरादून- राजधानी देहरादून मेंं भी बारिश का कहर देखने को मिला। आमवाला क्षेत्र में दो बच्चियां बारिश के दौरान नाले में बह गई है। तेज बारिश के बहाव में नाले में बहने वाली एक बच्ची की उम्र 6 साल और दूसरी की 7 साल बताई जा रही है। फिलहाल एक बच्ची का शव मिल गया है। दूसरी लापता है,  लापता बच्ची की तलाश में SDRF जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना रायपुर क्षेत्र के तरला आमवाला इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बिहार मूल की रहने वाली एक 6 साल और दूसरी 7 साल की बहनें नाले के पास खेल रही थी। तभी अचानक तेज बारिश के बहाव में दोनों ही बच्चियां नाले के पानी में बहकर लापता हो गयीं। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

दोनों मासूम सगी बहनें बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बारिश के जलभराव के कारण नाले में बहकर लापता हो गईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस  SDRF के साथ लापता बच्चियों की तलाश में जुट गईं। बताया जा रहा है कि मौके पर एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस, ग्रामीणों की मदद से मिसिंग बच्ची की तलाश में कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति
3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top