उत्तराखंड

Crime: रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती से हड़कंप, फिल्मी अंदाज में डकैतों ने किया हाथ साफ

देहरादून राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए।

गुरुवार को रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल की अनोखी पहल: धामपुर में लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  गन्ना उत्पादन को नई दिशा देंगे श्यामवीर सैनी – वैज्ञानिक उपायों पर जोर

पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। मौके पर तमाम ज्वैलर्स और सराफा मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गन्ना उत्पादन को नई दिशा देंगे श्यामवीर सैनी – वैज्ञानिक उपायों पर जोर

The Latest

To Top