उत्तराखंड

अपराधः पौड़ी में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट

पौड़ीः उत्तराखंड में पौड़ी जिले के बीरोंखाल विकासखंड के छाछीरौं गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब पीने से मना करने पर एक बेटे ने मां की हत्‍या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बताया गया कि 30 साल का अनिल ढौंडियाल गुरुवार रात शराब के नशे मे धुत होकर आया था। मां रामेश्वरी देवी ने इस पर नाराजगी जताई तो झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने जलाने की लकड़ी से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। इससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित पकड़ा गया है। ठेकेदारी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में डिजिटल क्रांति: PACS सिस्टम से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शराब पीने के बाद अक्सर लोगों से बहसबाजी पर उतर जाता था, इसलिए लोग ऐसी स्थिति में उससे दूरी बना कर रखते थे। आरोपी के पड़ोसी सुरेशानन्द ने बताया कि गुरुवार की शाम अपने घर जाने से पहले वह उनके घर आया था और उनसे झगड़ने लगा।

जब उसे समझा-बुझा घर जाने को कहा तो वह धमकी देते हुए चला गया कि अभी तो वह जा रहा है कि लेकिन वह रात को वापस आकर उन्हें सबक सिखायेगा। बताया कि अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ अकेले रहते हैं और आरोपी की धमकी से डर कर उन्होंने अपने बेटों को हरिद्वार से फोन कर बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की सख्ती—जनता दर्शन में 212 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

वहीं पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी मां ने घर में काफी दिनों से दही जमा रखी थी जो खराब थी। उसने मां से दही नहीं मथने पर गुस्सा किया। वह भड़क गया और गाली गलौच करने लगा। इस पर मां ने विरोध करते हुए शराब पीकर बकबास ना करने की चेतावनी दी। जिससे गुस्‍साए नशे में धुत आरोपी ने लकड़ी उठाकर मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिये।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की सख्ती—जनता दर्शन में 212 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

इस दौरान बीच बचाव कर रही उसकी पत्नी और बच्ची भी चोटिल हो गयी और सिर पर चोट लगने से मां की मौत हो गई। आरोपित ने मृत मां के शव को किचन में डाल दिया और शुक्रवार को घर से भागकर बस पकड़ने के लिए जाने लगा, लेकिन तब तक सुरेशानन्द के बेटे भी हरिद्वार से पहुंच गए तो वे उसे पकड़ कर घर ले आये। तब तक किसी को पता नहीं था कि आरोपी अपनी मां की हत्या कर चुका है। आरोपित को प‍कड़ लिया गया है।

The Latest

To Top