उत्तराखंड

सराहनीय:होमगार्ड्स का मानवता का परिचय,सड़क पर खून से लथपथ घायल की जान बचाई

ऋषिकेश के मुनिकिरेती थाना क्षेत्र में एक होम गार्ड का मानवीय चेहरा सामने आया है। यातायात ड्यूटी में तैनात होमगार्ड प्रकाश आर्य को घायल अवस्था में एक व्यक्ति मिला। जिसके बाद उन्होंने बिना देरी किए अपने अन्य साथी की मदद से घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां घायल का इलाज कर रहा है। वहीं होमगार्ड प्रकाश आर्य की इस दरियादिली के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार हुई और मजबूत

दरअसल, होमगार्ड प्रकाश आर्य अपनी यातायात ड्यूटी में तैनात थे। इस दौरान उन्हें पीडब्ल्यूडी से आगे मोड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। अकेले होने के कारण प्रकाश आर्य ने होमगार्ड विकास आर्य को मदद के लिए बुलाया। इस दौरान जवानों ने घायल के लिए एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस को ज्यादा समय लगने के कारण प्रकाश आर्य और विकास आर्य ने बिना देरी किए अपने साधन से घायल को सरकारी हॉस्पिटल के इमरजेंसी में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू ने खोले ऑनलाइन शिक्षा के नए द्वार, यूजीसी मान्यता के साथ प्रवेश शुरू

The Latest

To Top