प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में लगभग एक घंटा मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को जहां उत्तराखंड आने का न्योता दिया, वहीं उत्तराखंड की तमाम लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया। इसके अलावा सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से काली नदी पर बनने वाला डैम,हिम प्रहरी योजना सीमांत गांव को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना क़ो लेकर भी चर्चा की।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को दिया उत्तराखंड आने का न्योता
इसके अलावा मानस खंड कॉरिडोर क़ो लेकर धामी सरकार तेजी से जोर शोर से जुटी हैं, ऐसे में संभावना ये हैं की पीएम मोदी क़ो इस कोरिडोर की शुरुआत कराई जाएगी, जिसके तहत प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया गया है वही सीमावर्ती और डार्क विलेज को लेकर के भारत नेट योजना समेत कई मुद्दों पर पीएम से सीएम धामी ने चर्चा की हैं।




native gut
March 16, 2026 at 11:28 PM
**native gut**
NativeGut is a precision-crafted nutritional blend designed to nurture your dog’s digestive tract.