उत्तराखंड

CM धामी ने चंंपावत को दी सौगात, अधिकारियों को दिए ये आदेश जारी करने के निर्देश,,

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जीत के बाद चंपावत को सौगात दी है। सीएम ने चंपावत के प्रसिद्ध देवीधुरा मां वाराही बग्वाल मेला राजकीय मेला घोषित कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल इसका जीओ जारी करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुछ समय पहले चंपावत में सीएम ने बग्वाल मेले को राजकीय करने की घोषणा की थी। वर्तमान में जिला पंचायत के स्तर पर मेले का आयोजन होता है। लेकिन अभी तक इसके आदेश जारी नहीं किए गए है। ऐसे में  सीएम ने तत्काल सचिव को निर्देश दिए कि मेले को राजकीय घोषित करने का जीओ भी जारी कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

बताया जा रहा है कि आगामी 12 अगस्त को बग्वाल मेले का आयोजन होने वाला है। सीएम धामी इस मेले में शरीक होंगे। इसी कड़ी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरा उन्होंने सीएम को मेले को राजकीय घोषित करने की घोषणा की याद दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति
83 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top