उत्तराखंड

CM धामी ने संविदा व दैनिक वेतन कर्मियों को दी बड़ी राहत, विनियमितीकरण नियमावली-2025 जारी

देहरादून। उत्तराखंड राज्य सरकार ने संविदा, दैनिक वेतन, कार्यप्रभारित, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ रूप से नियुक्त कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विनियमितीकरण नियमावली-2013 में संशोधन कर विनियमितीकरण (संशोधन) नियमावली-2025 जारी कर दी है।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, अब जिन कर्मचारियों ने 4 दिसंबर 2018 तक कम से कम 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी की हो, वे विनियमितीकरण के पात्र होंगे। इससे पहले यह अवधि केवल पांच वर्ष निर्धारित थी।

यह भी पढ़ें 👉  DM सविन बंसल ने किया EVM–VVPAT वेयरहाउस का सख्त सुरक्षा निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों को न्याय देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि सरकार हमेशा से कर्मचारियों के हित और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रही है और भविष्य में भी उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा कदम: गांव में ही रोजगार, पलायन पर लगेगी ब्रेक

सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की। संशोधन से कर्मचारियों को न केवल स्थायित्व मिलेगा बल्कि उनके मेहनत और दीर्घकालिक योगदान का भी उचित सम्मान सुनिश्चित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  57 मरीजों की रोशनी बनी उम्मीद — नेत्र शिविर में मिलीं उन्नत जांच सेवाएँ
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top