उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया दून अस्पताल की नई बिल्डिंग का औचक निरीक्षण, सुविधाओं पर दिखे संतुष्ट 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की नई बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सीएम धामी वार्डों में गए और वहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों व परिजनों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान औचक निरीक्षण पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर दिखे संतुष्ट।

यह भी पढ़ें 👉  शहरी विकास विभाग का बड़ा अभियान: 13 अप्रैल तक उत्तराखण्ड में चलेगा महा स्वच्छता ड्राइव

बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों हॉस्पिटल की नई ओ टी बिल्डिंग का लोकार्पण किया था। जिसका आज उन्होंने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में गूंजा भरोसा—इन्दिरेश अस्पताल को मिलेगा 100 करोड़ बकाया

The Latest

To Top