उत्तराखंड

CM BIRTH DAY:मेयर की अगुवाई मे मनाया गया संकल्प दिवस,CM धामी के कार्यों की हुई सराहना,

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सीएम के कुशल नेतृत्व की सराहना की गई।

शुक्रवार को नगर निगम मेयर श्रीमती अनिता ममगाई के नेतृत्व में स्वर्ण जंयती सभागार में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन उत्साह के साथ संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पूर्व सांसद तरूण विजय ने कहा कि मुख्ययमंत्री के विजन से उत्तराखंड विकास की ओर तेजी से अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतीक कालिया बने भाजपा के नए जिला महामंत्री, संगठन में बढ़ा जोश

उनके विजन व दिशानिर्देशों से निर्मित संकल्पों ने प्रदेशवासियों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है।उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा और प्रदेश के विकास पर काम ,नागरिक सत्यापन अभियान, वृद्ध, दिव्यांग तथा अन्य सामाजिक पेंशनों में दो सौ रूपये की बढ़ोतरी करना, सरल भू-कानून, ग्रामीण क्षेत्रों में 4 जी, 5जी नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराना, पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय 500 रूपये करना जैसे जनोपयोगी कार्य आज मुख्मयंत्री धामी की पहचान बन गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में आपदा प्रभावित गांवों में राहत कार्य तेजी से जारी

कार्यक्रम संयोजक नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक कुशल राजनेता के तौर पर जो छाप मुख्यमंत्री धामी ने छोड़ी है वो अविश्वसनीय है।उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के बाद वह जनता से किये सभी वादों को पूर्ण करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री धामी ने अपनी कार्य दक्षता से प्रदेश के जनमानस के मन मे भी विकास की नई नई ऊंचाइयों को राज्य में पहुंचाने का विश्वास कायम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर में व्यापारियों और जनता को जागरूक किया, घटे जीएसटी स्लैब की दी जानकारी
SGRRU Classified Ad
59 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top