उत्तराखंड

चीला मार्ग सड़क दुर्घटना: वन महकमे की अधिकारी आलोकी का शव बरामद

ऋषिकेश/रायवाला। चीला ऋषिकेश मार्ग पर सड़क दुर्घटना में लापता चल रही वन महकमे की महिला अधिकारी आलोकी का शव चीला बैराज से एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही हादसे में मौत की संख्या 5 हो गई है।

वाहन ट्रायल के दौरान दुर्घटना में बीते सोमवार को दो वन क्षेत्राधिकारियों सहित चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि वन्यजीव प्रतिपालक चीला आलोकी लापता थी। हादसे के दिन से ही एसडीआरएफ लगातार गहन सर्च अभियान चलाए हुए रही। आज चौथे दिन सुबह करीब 7:15 बजे एसडीआरएफ को चीला बैराज में महिला अधिकारी का शव दिखा। जिसे एसडीआरएफ ने बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।
बता दें कि श्रीनगर गढ़वाल की रहने वाली अलोकी राजीजी में वन्यजीव प्रतिपालक चीला के पद पर पोस्टेड थी। उनके पति का दिल्ली में अपना क्लीनिक है। दो वर्ष पहले दोनो की शादी हुई थी। सोमवार को इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल के दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें वह वाहन से छिटक कर नहर में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

हादसे के बाद सेएसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविद्र सजवाण के नेतृत्व में गहन सर्च अभियान जारी था। निरीक्षक कविन्द्र सजवाण के मुताबिक शव को टीम ने आज सुबह बरामद कर लिया है। राफ्ट डालकर डीप ड्राइविंग टीम ने शव को बाहर निकाल कर थाना लक्ष्मण झूला पुलिस के सुपूर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

The Latest

To Top