उत्तराखंड

Chardham Yatra: बारिश-बर्फबारी पर आस्था भारी, खराब मौसम में भी उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, 3.5 लाख से अधिक ने किए दर्शन

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मैदान में बारिश ओलावृष्टि तो पहाड़ों में बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। उधर, मौसम की बेरुखी के बावजूद चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का उत्साह बरकरार है।

बता दें कि केदारनाथ धाम के लिए पांच से 10 मई तक 1.25 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों का पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है। मौसम की दुश्वारियों के बावजूद यात्रियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। अब तक चारों धाम में 3.52 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जलवा:हिमालयन विश्वविद्यालय में पहली बार भव्य रामलीला, स्टाफ और छात्रों ने दिखाया जलवा

 

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से प्रदेश में लगातार मौसम खराब है। केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम को देखते हुए सरकार ने चार मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई है।

 

इसके साथ ही यात्रियों को जगह-जगह रोका जा रहा है। लेकिन पांच से 10 मई तक केदारनाथ के लिए सबसे अधिक 1.25 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि बदरीनाथ में 99363, गंगोत्री में 57458, यमुनोत्री में 46973 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले – दर्द से निजात की सबसे असरदार राह है फिजियोथेरेपी

 

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से प्रदेश में लगातार मौसम खराब है। केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम को देखते हुए सरकार ने चार मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई है।

 

इसके साथ ही यात्रियों को जगह-जगह रोका जा रहा है। लेकिन पांच से 10 मई तक केदारनाथ के लिए सबसे अधिक 1.25 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि बदरीनाथ में 99363, गंगोत्री में 57458, यमुनोत्री में 46973 यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जलवा:हिमालयन विश्वविद्यालय में पहली बार भव्य रामलीला, स्टाफ और छात्रों ने दिखाया जलवा

 

अब तक चारधामों में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या

धाम                             दर्शन करने वाले यात्री

केदारनाथ                        122996

बदरीनाथ                         4537

गंगोत्री                             82708

यमुनोत्री                           71846

 

 

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top