उत्तराखंड

Chardham Yatra 2023: ऑफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रियों को करना होगा इंतजार, 10 जून तक लगी रोक

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए यात्रियों को इंतजार करना होगा। ऑफलाइन पंजीकरण पर 10 जून तक रोक लगाई गई है। जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बरकरार है। जो यात्री पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं वे यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल को मिली रफ्तार, मंत्री सुबोध उनियाल ने ABDM को बताया गेम चेंजर

41 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया रिजस्ट्रेशन 
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 41 लाख से ज्यादा पहुंच गई है। इनमें 13.38 लाख यात्रियों ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण कराया है। मई में लगातार मौसम खराब होने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई थी। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 10 जून तक केदारनाथ धाम के लिए प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय ने GATE में रचा इतिहास, 38 छात्र सफल

The Latest

To Top