उत्तराखंड

मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई दुश्वारियां, पूर्णागिरि मार्ग पर आया मलबा, भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। पहाड़ से मैदान तक रुक-रुककर बारिश हो रही है। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। जिसके चलते तापमान लुढ़क गया है।

 

बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

आज भी राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश स्थलों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वालें इलाकों में बर्फबारी की संंभावना है। दून में भी गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

पूर्णागिरि मार्ग पर आया मलबा

वहीं, केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हुई। उधर, पूर्णागिरि मार्ग पर बारिश के कारण बाटनागड़ के पास मलबा आ गया। जिसके चलते कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई थी।

 

24 मार्च तक रहेगा बारिश का दौर

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में वर्षा, ओलावृष्टि व बर्फबारी का दौर 24 मार्च तक बने रहने की संभावना है। केवल 22 एवं 23 मार्च को इसमें कुछ कमी आने का अनुमान है। फिर 24 मार्च को मैदानों में वर्षा और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों व गढ़वाल मंडल के अधिकांश जनपदों में वर्षा, बर्फबारी की संभावना है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

SGRRU Classified Ad
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top