उत्तराखंड

आह्वान:भाजपा को दिया गया हर वोट,उत्तराखंड का विकास:मोदी

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूद्रपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे और लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि ये दशक उत्तराखण्ड का है और भाजपा को दिया हर वोट उत्तराखण्ड को मजबूत बनाने में सहायक होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में जितना विकास उत्तराखण्ड ने देखा है, उतना विकास पूर्ववर्ती सरकारें स्वतंत्रता के बाद अपने पूरे कार्यकाल में भी नही कर सकी। केंद्र सरकार ने उत्तराखण्ड में गरीबों को 85 हजार घर दिये। साथ ही 12 लाख घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

उन्होंने कहा कि केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ उत्तराखण्ड को भी मिला है। चुनावी जनसभा को विजय सभा करार देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पिछले दस सालों में सही नीयत के साथ काम किए। जब नीयत सही होती है तो उसका नतीजा भी सही होता है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

प्रधानमंत्री मोदी ने आयोजन स्थल पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप जो ये धूप में तप रहे हैं, मैं इस तपस्या को बेकार नहीं जाने दूँगा। मैं इसे विकास कर-कर के लौटाऊंगा। प्रधामनमंत्री मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये हम देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से उत्तराखण्ड की पाँचो सीटों पर कमल खिलाकर ‘अबकी बार 400 पार’ के संकल्प को पूर्ण करेंगे।

जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट व अल्मोड़ा लोकसभा प्रत्याशी अजय टमटा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहा।

The Latest

To Top