उत्तराखंड

बजट सत्रः सदन में बिगड़ी परिवहन मंत्री की तबियत, मैक्स में भर्ती…

देहरादूनः उत्तराखंड में आज विधानसभा सत्र का दूसरा दिन भी जहां हंगामेदार रहा। सदन की कार्रवाही के बीच परिवहन मंत्री चन्दन राम दास की अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में मंत्री चन्दन राम दास को मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार था। जिस कारण उनकी तबियत बिगड़ गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को भी जारी रहा। आज सदन की कार्यवाही का दूसरा दिन था। आज विपक्ष सरकार को घेरने के लिए पूरी तैयारी के साथ सदन में पहुंचा। कांग्रेस ने आज चारधाम यात्रा की अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था का वैश्विक सम्मान: गंगा आरती बनी दुनिया की सबसे भव्य और निरंतर आरती

डिजिटल राशन कार्ड पर सवाल

वहीं प्रीतम पंवार ने सरकार से अपात्र राशन कार्ड में आय बढ़ाने वाला सवाल पूछा। जिसपर मंत्री रेखा आर्य ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य में अभी तक 12 लाख 58 हजार 544 लोगों को डिजिटल राशनकार्ड वितरित किये जा चुके हैं। वर्तमान में डिजिटल राशनकार्डो को बनाने की प्रक्रिया चल रही है और अगले माह जुलाई अंत तक पूरे प्रदेश में सभी को डिजिटल राशन कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय” — सीएम धामी

कर्ज से श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी ना हो जाए हालत

वहीं बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड का कर्ज 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपए हो चुका है। कहीं कर्ज लेने के कारण हमारी हालत श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी ना हो जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2017 से लेकर 21 तक 57152 करोड़ रूपये का कर्ज लिया।2002 से 2017 तक 35 हजार करोड़ का कर्ज था। लेकिन पिछले 5 सालो में सरकार ने अधिक कर्ज लिया आज के समय में उत्तराखंड में 97 हजार रूपये का कर्जा हो चुका हैं। टोटल कर्ज प्रदेश में अब तक 1 लाख 5 हजार करोड़ रूपये पहुँच चुका हैं। कर्ज लेकर अगर इन्वेसमेंट पर लगाया जाता तो बेहतर होता।

बजट सत्रः सदन में बिगड़ी परिवहन मंत्री की तबियत, मैक्स में भर्ती…

SGRRU Classified Ad
6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top