उत्तराखंड

14 जून से देहरादून में बजट सत्र शुरू, विधानसभा में तैयारियां जारी…

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा सत्र को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। 14 जून से देहरादून में बजट सत्र शुरू हो सकता है। सत्र के पहले दिन वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। गैरसैंण में सत्र न होने की वजह से कांग्रेस सरकार को घेरने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल को मिली रफ्तार, मंत्री सुबोध उनियाल ने ABDM को बताया गेम चेंजर

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अभी तक तय कार्यक्रम के अनुसार सत्र के पहले दिन 14 जून को अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखने के साथ ही विधायी कार्य होंगे। इसी दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट पेश करेंगे। 15 जून को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। 16, 17 व 20 जून को विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण व चर्चा होगी। 20 जून को विनयोग विधेयक पारित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम

आपको बता दें कि सरकार ने पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सात जून से बजट सत्र प्रस्तावित किया था, लेकिन चारधाम यात्रा, राज्यसभा चुनाव जैसे कारणों को देखते हुए सत्र की तिथि व स्थान में परिवर्तन किया गया। हाल में सत्र को देहरादून में आयोजित करने का निर्णय लेते हुए इसके लिए 14 से 20 जून की अवधि निर्धारित कर विधानसभा सचिवालय को सूचना दी। विधानसभा से इस संबंध में भेजे गए प्रस्ताव पर राजभवन ने मुहर लगाते हुए अधिसूचना जारी कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय ने GATE में रचा इतिहास, 38 छात्र सफल

14 जून से देहरादून में बजट सत्र शुरू, विधानसभा में तैयारियां जारी…

101 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top