उत्तराखंड

Breaking:भारत के 20वें प्रधानमंत्री ने ली लगातार तीसरी बार शपथ,69 मंत्री भी शामिल

National। मैं नरेंद्र दामोदार दास मोदी…. नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले लिए हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। पीएम मोदी के साथ लगभग 69 मंत्री शपथ लेंगे। पीएम तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ लिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई नए कैबिनेट में बिहार 8, झारखंड से 2 तो वहीं यूपी से 9 मंत्री बनाए गए हैं। पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा ने मंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का अवैध निर्माण पर कड़ा रुख,तिवारी के नेतृत्व में MDDA का प्रहार,अवैध निर्माण सील!

इस बार भाजपा के पास अपना बहुमत नहीं है और वह गठबंधन के बहुमत के साथ सरकार बना रही है, इसलिए इस बार सरकार में सहयोगी दलों की संख्या तो ज्यादा होगी ही, मंत्रिपरिषद का आकार भी पिछली दोनों बार की तुलना में ज्यादा बड़ा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU खेलोत्सव-2026 में प्रतिभाओं का महाकुंभ, शतरंज से बैडमिंटन तक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मोदी के शपथग्रहण समारोह में सात राष्ट्राध्यक्षों श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ एवं भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU खेलोत्सव-2026 में प्रतिभाओं का महाकुंभ, शतरंज से बैडमिंटन तक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

The Latest

To Top