उत्तराखंड

Breaking: 28 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा सभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां सत्ताधारी दल भाजपा पूरे दमखम से पार्टी का प्रचार-प्रसार करने में जुटी है। इसी कड़ी में 28 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड आ रहे है। शाह कल रुद्रप्रयाग के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मंच पर चमका हिम्स जॉलीग्रांट, वरिष्ठ विशेषज्ञ को मिला दोहरी फेलोशिप सम्मान

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह कल रुद्रप्रयाग के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे वह रुद्रप्रयाग स्थित गुलाबराय हेलीपैड में उतरेंगे। जिसके बाद वह सर्वप्रथम अलकनंदा व मंदाकिनी के संगम के निकट स्थित भगवान रुद्रनाथ के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद वह रुद्रप्रयाग बाजार में डोर-टू-डोर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में बजट संवाद: जनकल्याण और विकास पर सरकार का विजन सामने

पूर्व सैनिकों, महिला स्वयं सहायता समूहों और अनुसूचित जाति समाज के लोगों को भी वर्चुअल संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक वह रुद्रप्रयाग में ही रहेंगे। जिसके बाद वह भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व सैनिकों, महिला स्वयं सहायता समूहों, अनुसूचित जाति के लोगों के साथ वर्चुअल रैली के जरिए संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून राजधानी के इस को-ऑपरेटिव बैंक पर कड़ी कार्रवाई, ग्राहक परेशान 
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top