उत्तराखंड

ब्रेकिंग: आवारा पशु ने महिला पर किया हमला, मौत, परिजनों में कोहराम

कुमांऊ। कालाढूंगी के मलुआगांजा में आवारा सांड ने एक महिला को  मार डाला। सांड महिला के घर में आया था।जब सांड को भगाने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया। इस दौरान सांड ने महिला पर ही हमला कर दिया। हल्द्वानी इलाज को लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नशे पर डीएम की सर्जिकल स्ट्राइक: राज्य का पहला 30-बैडेड रिहैब सेंटर शुरू,मेडिकल स्टोर से कॉलेज तक कड़ी निगरानी

जानकारी के मुताबिक भीमपुरी कमलुआगांजा निवासी दयाल चंद्र मजदूरी करता है। उसने बताया कि मंगलवार की शाम छह बजे उसकी 33 वर्ष पत्नी दीपा देवी घर थी।   रोजाना की तरह उसकी गाय जंगल से चरने के बाद घर आई। गायों के साथ एक आवारा सांड भी उनके घर आ गया। महिला ने डंडा लेकर सांड को भगाने का प्रयास किया तो सांड ने उसपर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दो लाख करोड़ की परियोजनाओं से बदल रही उत्तराखंड की तस्वीर—भाजपा

महिला की जांघ पर सींग मारकर उसे फेंक दिया। गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए कालाढूंगी अस्पताल लेकर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सिद्धा अक्षरा ने ऋषिकेश में रचा कमाल, 8 देशों के योग प्रेमियों को दिया ‘ग्लोबल यूनिटी’ का संदेश
SGRRU Classified Ad
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top