उत्तराखंड

Breaking news:पेंशन रिवीजन का इंतजार अब खत्म,मिलेगा लाभ,सरकार का है ये फ़ैसला,पढ़िए,,,

देहरादून। उत्तराखंड में पेंशन रिवीजन का इंतजार करने वाले हजारों पेंशनर्स की राह साफ नजर होती दिख रही है। दरअसल सरकार ने वंचित ऐसे पेंशनर्स को लाभ देने का मन बनाया है।

अपर सचिव वित्त अमिता जोशी ने यह आदेश जारी किए हैं। बता दें कि राज्य में 1 जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत हुए हजारों पेंशनर्स ऐसे हैं जिन्हें आज तक पांचवें,छठवें और सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाया है। ऐसे रिटायर्ड पेंशनर्स को सरकार ने 31 मार्च 2022 तक अपनी पेंशन रिवीजन के लिए अपने अपने विभागों में अपील करने का मौका दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अनमोल कौर के सिर सजा मिस उत्तराखंड यूनिवर्सल इंडिया 2026 का ताज

इसके अलावा अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा गया है कि पेंशन पुनरीक्षण से बचे हुए पेंशनर्स के दावों के आधार पर पेंशन बढ़ोतरी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. हरमीत कौर की मुस्कान का जादू, जीता ‘Mrs. Beautiful Smile’ का राष्ट्रीय खिताब

विभागीय सूत्रों के अनुसार राज्य के वर्ष 2000 से 2015 तक काफी संख्या में ऐसे भी पेंशनर्स हैं, जिनके पेंशन का पुनरीक्षण नहीं हो पाया। ऐसे मामलों में अब पेंशनर्स के दावों के आधार पर पेंशन में इजाफा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में जापानी प्रतिनिधिमंडल का दौरा, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान साझेदारी को मिली नई दिशा
80 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top