श्रीनगर: सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर जम्मू कश्मीर से आ रही है। यहां काजीगुंड में गुरुवार को अमरनाथ तीर्थयात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं वहीं गंभीर रूप से 3 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में अमरनाथ तीर्थयात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रशासन ने खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा को बालटाल (Baltal) और पहलगाम (Pahalgam) दोनों जगहों से फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा क्षेत्र में बादल फटने की घटना में कम से कम से 17 लोगों की मौत होने के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी। इसके दो दिन बाद अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी।




mitolyn official
January 29, 2026 at 2:27 AM
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.