उत्तराखंड

Breaking:दिल्ली होटल मालिक सुसाइड केस,अब उत्तराखंड IPS के साथ IAS का नाम भी सामने,,

दिल्ली के एक होटल मालिक के सुसाइड मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। पहले इस मामले में उत्तराखंड के आईपीएस अधिकारी का नाम सामने आया था। अब मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में अब उत्तराखंड के ही आईएएस अधिकारी का नाम भी सामने आ रहा है।

 

दरअसल, 20 नवंबर को दिल्ली के खेल गांव स्थित एक फ्लैट में एक होटल मालिक अमित जैन ने सुसाइड कर लिया था, जिससे पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा था।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार हुई और मजबूत

 

इस मामले में अब जांच के दौरान अमित जैन की मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाली गई, जिसमें उत्तराखंड सरकार के एक आईएएस का नाम भी सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि यह आईएएस अधिकारी अभी स्टडी लीव पर है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बजे मोबाइल फोन, ‘बेहद गंभीर चेतावनी’ ने मचाया हड़कंप

 

बता दें कि आईपीएस के साथ आईएएस ने भी अमित जैन की होटल इंडस्ट्री में करोड़ों रुपए निवेश किये हुए हैं।साथ ही जांच में यह भी सामने आ रहा है कि अमित जैन के सुसाइड करने से एक दिन पहले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने अमित जैन से मुलाकात की थी, जिससे माना जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी ने अमित जैन पर पैसे की वापसी को लेकर भारी दबाव बनाया, जिसके चलते अमित जैन ने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!

उत्तराखण्ड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने दिल्ली क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर को मामले की गहराई से जांच करने के अनुरोध से पत्र लिखा।

 

71 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top