उत्तराखंड

बॉलीवुड:सिने जगत की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर पहुंची शिवपुरी गंगा किनारे,इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर,देखें वीडियो

Rishikesh। उत्तराखंड की वादियों का आकर्षण देश विदेश के पर्यटकों को ही नहीं अपितु बॉलीवुड सितारों को भी अपनी तरफ लगातार रूप से खींचता रहा है। वही उत्तराखंड का प्रथम द्वार ऋषिकेश भी अपने पर्यटक स्थलों राफ्टिंग कैंपिंग एवं रोमांचक खेलों के कारण देश-विदेश में अपनी पहचान बनाता जा रहा है। जिससे बॉलीवुड के सितारे भी ऋषिकेश के आकर्षण से अछूते नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बजे मोबाइल फोन, ‘बेहद गंभीर चेतावनी’ ने मचाया हड़कंप

इसी कड़ी में बॉलीवुड की मशहूर कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर भी आजकल अपना अपनी छुट्टियां ऋषिकेश में बिताते हुए यहां की वादियों और ऋषिकेश में गंगा की लहरों से अठखेलियां करती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू ने खोले ऑनलाइन शिक्षा के नए द्वार, यूजीसी मान्यता के साथ प्रवेश शुरू

 

तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे बिताए समय को उन्होंने फोटो और वीडियो रील के माध्यम से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर अपनी उत्तराखंड यात्रा को अपने प्रशंसकों और फालोवर्स के साथ साजा किया है।

उन्होंने लिखा है कि ‘मेरा दिल कहीं दूर पहाड़ों में खो गया है।’ बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ फोटो तथा वीडियो रील अपलोड किए हैं इनमें से एक वीडियो रील गंगा के तट पर पानी के साथ अठखेलियां करते हुए साझा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धरती से आसमान तक: रामगढ़ के नन्हों ने प्रकृति संग समझा अंतरिक्ष का विज्ञान
122 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top