उत्तराखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऋषिकेश में हुआ भव्य स्वागत, मेयर ने पारम्परिक वेशभूषा में किया अभिनंदन,,

ऋषिकेश- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद के अपने गृहनगर आगमन पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम महापौर की अगुवाई में उनका स्वागत और अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को अपने पहले ओपचारिक दौरे पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का देहरादून रोड़ स्थित स्वर्गीय इन्द्रमणि बडोनी चौक पर उत्तराखंड की पारम्परिक वेशभूषा में महापौर अनिता ममगाई व भाजपा से जुड़ी अन्य महिलाओं ने तिलक कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखंड के गांधी के उपनाम से जाने जाने वाले स्वर्गीय बडोनी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर तिरंगा लहराया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी और अध्यक्ष की पहचान कार्यकर्ताओं से होती है। इसलिए आप सभी अपने कार्यशैली से समाज के हर व्यक्ति को सम्मान दें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यकर्ताओं के बूते ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने ही अमृत महोत्सव को देश केे लिए एक यादगार आयोजन बनाने का आह्वान किया था।उनके आह्वान पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। जोकि दर्शाता है कि देशवासियों का अपने प्रधानमंत्री से कितना प्रेम है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शमशेर पुंडीर, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला,जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत,विनोद शर्मा, संदीप शास्त्री,ज्योति सजवाण, पंकज शर्मा,विवेक गोस्वामी, विजय बडोनी, प्रभाकर शर्मा, यशवंत रावत, विजय बिष्ट, कुलदीप टण्डन, राजीव गुप्ता,राजेन्द्र बिष्ट, अजय कालरा, कपिल गुप्ता, दीपक बिष्ट, कुशलानंद डोभाल, रमेश अरोड़ा, राजेश कोठियाल, अक्षय खैरवाल, प्रकान्त कुमार, अनिता रैना, दीपक धमीजा, कमला गुनसोला, कमलेश जैन, रेखा सजवाण, प्रमिला त्रिवेदी, रोमा सहगल, ज्योति नेगी, सविता नेगी, उर्मिला देवी, सावित्री, दुर्गा देवी, जयदत्त कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विपिन कुकसाल, संजय कुमार, गौरव केथोला,परीक्षित मेहरा,गुरविंदर सिंह आदि मोजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
132 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top