उत्तराखंड

तीर्थ नगरी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव, महापौर अनिता ममगईं ने की मुलाकात कर गंगाजली की भेंंट

ऋषिकेश- तीर्थ नगरी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से नगर निगम महापौर अनिता ममगईं ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देवभूमि आगमन पर महापौर द्वारा उनको गंगाजली भेंंटकर उनका अभिनंदन किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  धरती से आसमान तक: रामगढ़ के नन्हों ने प्रकृति संग समझा अंतरिक्ष का विज्ञान

आध्यात्मिक शांति के लिए परिवार सहित तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री से महापौर ने  शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच सांगठनिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। महापौर ने उन्हें निगम क्षेत्र में संचालित प्रदेश एवं केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिसपर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव चुग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि का शुभार पूरे विश्व में किया जाता है यहां विकास की हर संभावना को तराशा जाना चाहिए। महापौर ने बताया कि  इस मुलाकात में राष्ट्रीय महासचिव बेहद आत्मियता के साथ उनसे  मिले। अभिभावक की तरह दिए गये मार्गदर्शन के लिए महापौर ने उनका आभार भी जताया।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू ने खोले ऑनलाइन शिक्षा के नए द्वार, यूजीसी मान्यता के साथ प्रवेश शुरू

The Latest

To Top