उत्तराखंड

बड़ी खबरः उत्तराखंड में यहां सदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, मची सनसनी,,

नैनीताल: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। यहां झील में आज सुबह एक महिला का शव सदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। ये शव नैना देवी मंदिर के पास झील में मिला है। शव की  शिनाख्त नहीं हो पा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय” — सीएम धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों ने शव को नैना देवी मंदिर के पास झील में उतराते देखा। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी।प्रथम दृष्टया में लग रहा है कि महिला के द्वारा आज सुबह ही झील में कूदकर आत्महत्या की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा:महंत इन्दिरेश अस्पताल का सेवा संकल्प: 353 छात्राओं व स्टाफ को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श

स्थानीय लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई है। जांच की जा रही है।

SGRRU Classified Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top