उत्तराखंड

ब्रेकिंग: ऋषिकेश से बड़ी खबर, ट्रक ने रौंदा मासूम को मौत,,

ऋषिकेश। ऋषिकेश में बीटीसी परिसर के पीछे चंद्रभागा नदी किनारे 10 वर्ष के बच्चे पर ट्रक का पिछला पहिया चढ़ गया। घटना में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे एक ड्राइवर ट्रक धुलाई के लिए बीटीसी परिसर के पीछे चंद्रभागा नदी किनारे पहुंचा। इस दौरान नदी में खेल रहे कुछ बच्चे अचानक सड़क पर आ गए। जिन्हें बचाते समय एक 10 वर्ष का बच्चा ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने देखा कि लहूलुहान हालत में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। लोगों ने भाग रहे ट्रक ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर तत्काल घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। ट्रक को भी कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

बीटीसी चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि बच्चे का नाम निवास है और वह लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा है। बच्चे के माता पिता नदी किनारे झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहते हैं। जो बाजार में छोटी मोटी मजदूरी का काम करते हैं। मृतक के पिता ने पुलिस को ट्रक ड्राइवर के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति
69 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top