उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:उत्तराखंड कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका,रतूड़ी ने किया टाटा टाटा,बाय, बाय,,,

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता आर पी रतूड़ी ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की है।

राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी की फेसबुक मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट के अनुसार पिछले 45 सालो से कांग्रेस में सेवा दें रहें रतूड़ी ने
सोशल मीडिया में इसकी घोषणा कि है, उन्होंने
कहा कि
आज मन अत्यंत आहत है। मैंने अपने जीवन के 45 साल कांग्रेस पार्टी को दिए और अब कांग्रेस के जो हालात हैं वह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं पार्टी में जिस तरह का अंतरकलह है वह सब अत्यंत
दुःखद हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

2017 के चुनाव परिणाम से सबक लेने के बजाय 2022 की चुनावी हार के बाद पार्टी में गुटबाजी और तेज हो रही है। कांग्रेस पार्टी का उत्तराखंड का नेतृत्व नहीं चाहता कि 2027 में पार्टी चुनाव जीते। चंपावत चुनाव में पार्टी की जो दुर्गति हुई उसके बाद भी जब बड़े नेता लगातार सोशल मीडिया पर रोज झगड़ते दिख रहे हैं उससे कार्यकर्ता अत्यंत हतोत्साहित है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

इसलिए मैं आज आहत होकर कांग्रेश पार्टी के सभी पदों से अपने को मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top