उत्तराखंड

Big breaking: ऋषिकेश में गिरी छोटी मंडी के पास दीवार,5 घायल,मची अफरा-तफरी, वीडियो…

ऋषिकेश। ऋषिकेश में शाम के वक्त अचानक बदले मौसम में तेज अंधड़ में छोटी सब्जी मंडी में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर 5 लोग घायल हो गए। दीवार के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी फैल गई आसपास के लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया घायलों में से एक शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम अचानक तेज अंधड़ के साथ आई बारिश में जीवनी माई रोड पर छोटी सब्जी मंडी में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई। मंडी में सब्जी की खरीदारी को आए पांच लोग दीवार की चपेट में आकर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय

अफरातफरी के बीच आसपास के लोगों ने घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।फिलहाल किसी भी घायल की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है, जोकि घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाने में लगी है

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में बड़ा दांव खेलेंगे धामी, पांच मंत्रियों की ताजपोशी तय
90 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top