उत्तराखंड

Big Breaking: बोलेरो और एंबुलेंस में जबरदस्त भिड़ंत, केदारनाथ यात्रा पर आए तीर्थयात्री गंभीर घायल,,

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े हादसे की खबर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग से आ रही है। यहां भीरी-बांसवाड़ा के बीच आज सुबह साढ़े 5 बजे के करीब एक बोलेरो और एंबुलेंस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में मुंबई से केदारनाथ यात्रा पर आए चार तीर्थयात्री गंभीर घायल हो गए है। जिनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उस दौरान हुआ जब एक बोलेरो वाहन यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा था। इस दौरान भीरी-बांसवाड़ा के बीच रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही एंबुलेंस से टकरा गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन सड़क में ही पलट गया। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। बोलेरो वाहन में कुल 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

हादसे में घायल हुए 4 लोगों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। जहां से उन्हें हायल सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे का जायजा ले रही है। हादसे का कारण बोलेरो वाहन चालक का नींद में होना बताया जा रहा है। घायलों की पहचान मुंबई निवासी कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top