उत्तराखंड

Big breaking:भाजपा ने 59 प्रत्याशियों पर लगाई मुहर,अब दिखाना होगा टिकट धारियों को अपना हुनर,10 सिटिंग MLA फुर्र,,,,

देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर बीजेपी ने अपने 59 प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी बीजेपी के प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने टिकट किए जारी अनिल बलूनी और संजय मयूख भी घोषणा के समय मौजूद रहे

-इन्हें मिला टिकट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी :-खटीमा
धन सिंह रावत :-श्रीनगर गढ़वाल
गणेश जोशी :-मसूरी
देहरादून कैंट -: सविता कपूर
रायपुर :-उमेश शर्मा काऊ
गंगोत्री :-सुरेश चौहान
डीडीहाट :-विशन सिंह चुफाल
कालाढूंगी :-बंशीधर भगत
मदन कौशिक :-हरिद्वार शहर
सतपाल महाराज :-चौबट्टाखाल
अरविंद पांडेय :-गदरपुर
रेखा आर्य :-सोमेश्वर
नरेंद्र नगर :-सुबोध उनियाल
पुरोला :- दुर्गेश लाल
प्रताप नगर :- गुड्डू भाई विजय पंवार
सहसपुर:-सहदेव पुंडीर
विकासनगर :-मुन्ना सिंह चौहान
चकराता :-राम शरण नौटियाल
राजपुर :-खजान दास
ऋषिकेश:-प्रेम चंद्र अग्रवाल
धनोल्टी :- प्रीतम पंवार
सितारगंज :- सौरभ बहुगुणा
हरिद्वार ग्रामीण :- स्वामी यतिस्वरानंद
रुड़की:- प्रदीप बत्रा
रानीपुर:- आदेश चौहान
रामनगर:- दीवान सिंह बिष्ट
धर्मपुर:- विनोद चमोली
खानपुर:- कुँवर रानी देवयानी
लक्सर से :-संजय गुप्ता
धारचूला :-धन सिंह धामी

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

-10 सिटिंग विधायकों के कटे टिकट
अल्मोड़ा के विधायक और डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान का भी टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह  कैलाश शर्मा को टिकट दिया  है। वही यमकेश्वर, खानपुर, थराली,कर्णप्रयाग, गंगोलीहाट, कपकोट,पौड़ी द्वाराहाट, अल्मोडा, काशीपुर के विधायकों के टिकट काट दिया गया है। खानपुर से चैम्पियन का टिकट काटकर उनकी पत्नी और काशीपुर से चीमा  की जगह उनके बेटे को टिकट दिया गया है।

राजपुर रोड , सहसपुर , घनसाली के सीटों पर विधायक की एंटी इनकंबेंसी अधिक होने के बावजूद फिर से उन्हें टिकट देकर भाजपा ने सबको चौंका दिया। चकराता  सीट पर मधु चौहान की जगह भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और  हिंदी फिल्मों के जाने माने गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को टिकट  दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

काशीपुर से विधायक हरभजन सिंह चीमा का टिकट काटकर उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा को टिकट दिया गया है, जबकि भाजपा ने पुरोला में उलटफेर करते हुए कांग्रेस छोड़कर गए राजकुमार को टिकट न देकर टिकट बँटवारे के दिन भाजपा में घर वापसी करने वाले दुर्गेश्वर लाल को टिकट दे दिया है।

वहीं गंगोत्री से पूर्व विधायक दिवंगत गोपाल रावत की जगह सुरेश चौहान को टिकट दिया है। प्रीतम सिंह पंवार को धनौल्टी से टिकट दिया गया है। देहरादून कैंट से दिवंगत हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया गया है। भीमताल से भाजपा ने निर्दलीय विधायक रहे राम सिंह कैड़ा पर भरोसा जताया है।

नैनीताल से सरिता आर्य को टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी की पुत्री और यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी का भी टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह रेनू बिष्ट को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। थराली की  विधायक मुन्नी देवी का टिकट काटकर भोपाल राम टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

कर्णप्रयाग के विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी का भी टिकट काट दिया गया है, उनकी जगह अनिल नौटियाल को टिकट दिया गया है। पौड़ी सुरक्षित सीट से मुकेश कोली को भी भाजपा ने टिकट नहीं दिया है, उनकी जगह राज कुमार पोरी को टिकट दिया गया है। गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला का भी टिकट काट दिया गया है और फ़क़ीर राम टम्टा को टिकट दिया गया है।

कपकोट से विधायक और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल का भी टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह सुरेश गरिया को टिकट दिया है। द्वाराहाट से  भाजपा के चर्चित विधायक महेश नेगी का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह अनिल शाही को टिकट दिया गया है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top