देश

Big Breaking : भारत पे की नौकरी से निकाली गईं माधुरी जैन! कंपनी निजी फंड के इस्तेमाल में लगे आरोप

नई दिल्ली। भारत पे ने कंपनी की कंट्रोलर माधुरी जैन ग्रोवर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें कंपनी के पद से बर्खास्त कर दिया है। उन पर कंपनी में रहते हुए फंड की हेराफेरी करने का आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक, माधुरी जैन ग्रोवर पर कंपनी के कर्मचारियों का ESOP फंड का कार्यभार था, जिसमें हेराफेरी हुई है। इसी वजह से कंपनी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है। आपको बता दें कि माधुरी जैन ग्रोवर फिनटेक कंपनी के को फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर जैन ग्रोवर की पत्नी हैं। माधुरी जैन पर लगे ये आरोप

इस मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया है कि माधुरी पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने कंपनी के फंड का इस्तेमाल पर्सनल ब्यूटी ट्रीटमेंट, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने और अमेरिका दुबई की फैमिली ट्रिप पर खर्च कर दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने कथित तौर पर अपने पर्सनल स्टाफ को कंपनी के अकाउंट से भुगतान किया है।

साथ ही फेक इनवॉयस और नकली चालान कंपनी में पेश किए। वहीं इन सभी आरोपों को लेकर जब कंपनी की ओर से माधुरी ग्रोवर को ईमेल भेजा गया तो उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। बर्खास्तगी का कंपनी ने नहीं बताया कारण

कंपनी की ओर से एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है, “माधुरी जैन ग्रोवर की कंपनी के साथ सभी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। उन पर यह कार्रवाई कंपनी के एग्रीमेंट के अनुसार ही हुई है । ” हालांकि कंपनी के प्रवक्त की ओर से बर्खास्तगी का कारण नहीं बताया गया है। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि यह कार्रवाई भारतपे बोर्ड द्वारा माधुरी जैन ग्रोवर के आचरण को देखने के लिए किए गए एक बाहरी ऑडिट के बाद की गई है।

अशनीर जैन ग्रोवर को भी भेजा गया तीन महीने की छुट्टी पर आपको बता दें कि माधुरी जैन के पति अशनीर जैन ग्रोवर को भी उनकी कंपनी फिनटेक ने तीन महीने की छुट्टी पर भेज दिया था।

दरअसल, उन पर कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था। हालांकि अशनीर ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top