उत्तराखंड

Big breaking : देखिए उत्तराखंड पुलिस की रौबदार, हनक वाली ख़ाकी, मित्रता, सेवा, सुरक्षा का स्लोगन, हो रहा धराशाही, देखें वीडियो

नई टिहरी। छमुंड के पास खाकी की दादागिरी देखने को मिली है। जिस हिसाब से वीडियो में दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि पुलिस से भरा यह वाहन कल मतगणना ड्यूटी के लिए आया है। लेकिन इन खाकी के नुमाइंदों का यह कारनामा भी देख लीजिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल को मिली रफ्तार, मंत्री सुबोध उनियाल ने ABDM को बताया गेम चेंजर

देखें वीडियो :-

गाड़ी को रोक कर पास ही जल स्रोत से राहगीर को पानी भरने के लिए कहा जाता है। बात यंही नही थमती,फिर से राहगीर को पानी लाने को कहा जाता है। जिस पर राहगीर ने पुलिस के नुमाइंदे से इतना क्या कह दिया कि साहब खुद उतरकर भर लीजिये।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय ने GATE में रचा इतिहास, 38 छात्र सफल

ख़ाकी की हनक सातवें आसमान पर चढ़ गई और पुलिस द्वारा राहगीर युवक के साथ मारपीट शुरू हो गई। यह हाल उत्तराखंड पुलिस के हैं, जिसका स्लोगन मित्रता,सेवा सुरक्षा है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम
49 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top