उत्तराखंड

बड़ा हादसाः खाई में गिरा बोलेरो वाहन, आठ लोग थे सवार, मची चीख-पुकार…

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बड़े हादसे की खबर रुद्रप्रयाग से आ रही है। यहां रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाइवे पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। हादसा काकड़ागाड़ के पास हुआ है। वाहन में आठ मजदूर सवार बताए जा रहे है। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा सोनप्रयाग से रुद्रप्रयाग की ओर मजदूरों को लेकर आ रही बोलेरो रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सहित 8 लोगों घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच एसडीआरएफ की टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि भेजा गया। बताया जा रहा है कि घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जिनमें दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

घायलों की पहचान बोलेरो चालक करण सिंह (30 वर्ष) निवासी घाट चमोली, नारायण सिंह (23 वर्ष) निवासी नेपाल, हाल निवास भीरी रुद्रप्रयाग, कुशाल सिंह चंद्र (52 वर्ष) निवासी पोखरी चमोली, शूरबीर सिंह (38 वर्ष) निवासी तुनेटा मयाली, राय सिंह (42 वर्ष) निवासी धार तौन्दला और दर्शन लाल (52 वर्ष) निवासी जगोठ सवार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
90 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top