उत्तराखंड

बड़ा हादसा: नमक फैक्ट्री की दीवार ढहने से 12 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में दबे रेस्क्यू जारी,,

देशः गुजरात से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां  मोर्बी जिले में नमक फैक्ट्री की दीवार अचानक ढह गई है। मलबे में दबने के कारण करीब 12 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय ने GATE में रचा इतिहास, 38 छात्र सफल

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दीवार के नीचे करीब 30 मजदूर दब गए थे। उनमें से अब तक 12 मजदूरों की लाशों को बाहर निकाला जा चुका है। मृतकों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये बड़ा हादसा सागर साल्ट नाम की फैक्ट्री में हुआ। प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि करीब 30 मजदूर दीवार के नीचे दबे हुए हैं. घटना के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई है। 30 से अधिक श्रमिकों के दबे होने के साथ, मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल को मिली रफ्तार, मंत्री सुबोध उनियाल ने ABDM को बताया गेम चेंजर

बताया जा रहा है कि दीवार के पास नमक की बोरियां रखी हुई थीं। दीवार पर दबाव अधिक पड़ने के कारण यह ढहकर वहां पैकिंग कर रहे मजदूरों पर गिरी। चूंकि यह हादसा मध्याह्न भोजन के वक्त हुआ, जब अधिकांश मजदूर फैक्ट्री से बाहर चले गए थे। अन्यथा इस हादसे के शिकार कई अन्य मजदूर हो सकते थे।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top