उत्तराखंड

होली से पहले भाजपा नेताओं को बांटेगी दायित्व! जोरों पर तैयारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का दायित्व जल्द बंट सकते हैं। दायित्व बंटवारें के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने कहा कि सरकार में दायित्व के लिए जल्द ही पार्टी नेताओं की सूची मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सौंपी जाएगी। उन्होंने होली से पहले दायित्व आवंटन की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़ें 👉  जलवा:हिमालयन विश्वविद्यालय में पहली बार भव्य रामलीला, स्टाफ और छात्रों ने दिखाया जलवा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेताओं को सरकार में दायित्व को लेकर काफी होमवर्क हो चुका है। संगठन के स्तर पर उनकी इस संदर्भ में कई बार बातचीत हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भी उनकी इस संदर्भ में एक दो दौर की बातचीत हो चुकी है। कल मुख्यमंत्री धामी दिल्ली दौरे पर रहे और इस दौरान उनके पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात भी हुए। ऐसे में माना जा रहा है कि वह सरकार में पार्टी नेताओं को दायित्व वितरण को लेकर भी चर्चा की होगी। इस संदर्भ में पूछे जाने पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्व वितरण को लेकर उनकी भी अभी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से एक बार चर्चा होनी है।

यह भी पढ़ें 👉  महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले – दर्द से निजात की सबसे असरदार राह है फिजियोथेरेपी

उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री को सूची सौंपी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि होली से पहले पार्टी के नेताओं को दायित्व वितरित कर दिए जाएंगे। पहले पार्टी नेताओं को नए साल पर दायित्व वितरण की उम्मीद जताई जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  जलवा:हिमालयन विश्वविद्यालय में पहली बार भव्य रामलीला, स्टाफ और छात्रों ने दिखाया जलवा
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top