उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस पर बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को लेकर दिया ये बड़ा बयान, जानिए और क्या कुछ कहा

74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हरिद्वार पंतजलि पीठ में ध्वजारोहण के मौके पर योग गुरू बाबा रामदेव ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश-विदेश में बहुत कुछ हो रहा है, अब युग बदल गया है। जल्द ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय होगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के भी चार टुकड़े होंगे, जिनमें से तीन हिस्से भारत में मिल जाएंगे और पाकिस्तान अदना सा देश रह जाएगा। बाबा रामदेव ने कहा कि आने वाले वक्त में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सियासी घमासान — राजभवन घेराव से कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

बाबा रामदेव ने कहा कि दुनिया की राजनीति में बहुत कुछ चल रहा है। यूक्रेन और रूस का युध्द अभी चल रहा है। चीन पाकिस्तान की तरफ से नापाक हरकतें हो रही है। पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय होगा। बलूचिस्तान एक अलग देश बनेगा। पंजाब और सिंध प्रांत में भी भारत के साथ मिलने की होड़ मची है। चार टुकड़ो के साथ ही पाकिस्तान एक अदना सा देश रह जाएगा। तालिबानियों से अब अफगानिस्तान संभलने वाला नहीं है। पाकिस्तान के तीन हिस्से भारत में मिलने के साथ ही अखंड भारत का सपना पूरा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मंच पर चमका हिम्स जॉलीग्रांट, वरिष्ठ विशेषज्ञ को मिला दोहरी फेलोशिप सम्मान

देश में चल रहा है धार्मिक अतंकवाद
रामचरितमानस और बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भी स्वामी रामदेव ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को नीचा दिखाने के लिए देश में धार्मिक आतंकवाद चल रहा है। कभी सनातन धर्म ते कभी हमारे महापुरूष के चरित्र पर तरह-तरह के लांछन लगाया जा रहा है। ये लोग भारत व राष्ट्र विरोधी है। यह सब कुछ अंतराष्ट्रीय शाक्ति के इशारे पर षडयंत्र के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाखंड का जो बोलबाला है, उसको कभी हमने धर्म-संस्कृति नहीं माना।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

The Latest

To Top