उत्तराखंड

Breaking: नशा मुक्ति केंद्र में युवती के साथ घिनौनी हरकत करने वाला गिरफ्तार,,

ऋषिकेश पुलिस द्वारा आखिरकार कई दिनों से सुर्खी में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर गाली गलौज व मारपीट तथा जान से मारने की धमकी के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

बताते चलें कि बीती 30 जुलाई  को  पूजा (काल्पनिक नाम) के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर हनी उर्फ प्रभजीत के द्वारा नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाली रितिका तवर के साथ मिलकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए वादिनी के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया।


प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा आज 3 अगस्त को उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त प्रभजीत सिंह उर्फ हनी पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह निवासी मकतुलपुरी रुड़की थाना गंग नहर जनपद हरिद्वार को मुखबिर की सूचना पर गोरा देवी चौक ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा निर्धारित समय अवधि में अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज
115 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top