उत्तराखंड

भारतीय व्यापार संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बने अनुराग मलिक

भारतीय व्यापार संघ के नए कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनुराग मलिक को मिली है। दरअसल, भारतीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय कार्यालय छतरपुर नई दिल्ली पर राष्ट्रीय कोर कमेटी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष  कुंवर प्रवीण प्रताप सिंह की अध्यक्षता ने बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सन्मति से अनुराग मलिक को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र जांगरा, राष्ट्रीय महामंत्री  प्रमोद जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री मुकेश भाटी, राष्ट्रीय मंत्री, सचिन बंसल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह छोकर, राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ मीरचंदानी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उमेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली अमनदीप सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा प्रभाग कपिल सिंघल प्रदेश संगठन मंत्री ज्ञान सिंह तोमर प्रदेश महामंत्री दिल्ली प्रदेश बलवीर सिंह बघेल, दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में लहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top