उत्तराखंड

आरोप:ऋषिकेश अस्पताल मे एक और कांड,लापरवाही का आरोप,बच्ची की मौत,,

 

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में मानवता उस समय शर्मसार हो गई, जब राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों की लापरवाही के चलते 8 महीने की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई । इसके बाद मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी गई है।

स्थानीय कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सैनी ने बताया कि मंगलवार की शाम को 7:00 बजे चंद्रेश्वर नगर निवासी राजू कुमार की पत्नी सीमा देवी 8 महीने की बच्ची को उल्टियां लगने के बाद राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए लाई थी जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुबह बच्चे के डॉक्टर को
चिकित्साल कसरी ए लाई थी | जहां चिकि हर खबर आप

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने आयोजित किया विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 5304 मरीजों को मिली राहत

उपचार के बाद उसे सुबह बच्चे के डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी थी। जिसके बाद सीमा देवी बुधवार की सुबह 7:00 बजे अपनी बच्ची को लेकर फिर से राजकीय चिकित्सालय आ गई, और बच्चे के डॉक्टर के कमरे के बाहर लाइन में लग गई, जहां वह अपना नंबर आने पर 7:40 पर बाल रोग विशेषज्ञ ने जब उसे देखा तो उसकी हालत खराब हो रही थी । और बच्ची को लेकर वह तत्काल इमरजेंसी में आए, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया ही जा रहा था कि इस दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जीवाड़ा या मिलीभगत? पत्रकार से ठगी, चंडीगढ़ मंडी में लाइसेंस घोटाला!

जिसकी मौत के बाद चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। इस मामले में चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पीके चंदोला का कहना है, मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जिनके स्तर से इस मामले में जांच कमेटी गठित की जाएगी। जोकि जांच करने के बाद जो भी रिपोर्ट देगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में दयानंद जयंती पर गूंजा ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top